आईपीएल 2026 का 56वां मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टॉस जीतने के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने यहां पहले कभी नहीं खेला है, इसलिए हम पहले गेंद से पिच का जायजा लेना चाहते हैं और फिर लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं। उम्मीद है कि बाद में यह आसान हो जाएगा। हमने फाइनल में पहुंचने के लिए खुद को कुछ और मौके देने का हक हासिल कर लिया है। हमारे पास अभी तीन मैच बाकी हैं। अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।"
जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करने की सोच रहे थे। लेकिन यह विकेट पिछले कुछ मैचों के मुकाबले बेहतर लग रहा है। यह टूर्नामेंट का आखिरी दौर है, इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना और अपना पूरा जोर लगाना बहुत जरूरी है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।"