सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को जीत के लिए 227 रन का टारगेट दिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले के साथ जीत का खाता खोलना चाहेंगी। एसआरएच को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन का अहम योगदान रहा।
गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी। इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 82 रन जुटाए। ट्रेविस 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए।
पावरप्ले की सामाप्ति तक एसआरएच ने 2 विकेट खोकर 84 रन बना लिए थे। 9वें ओवर में टीम को कप्तान ईशान किशन (14) और अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 48 रन) के रूप में दो झटके लगे।