आईपीएल 2026: एमआई और सीएसके के बीच रोमांचक मुकाबला आज, एमएस धोनी के खेलने पर संशय बरकरार (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
एमआई और सीएसके दोनों ही टीमों के लिए आईपीएल 2026 में अबतक का सफर बेहद कठिन रहा है।
एमआई ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अपने पिछले मैच में गुजरात को 99 रन से हराकर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई जीत की राह पर लौटी है। 6 मैचों में 4 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद एमआई अपने घरेलू मैदान पर सीएसके के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी।