'जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है': मिचेल स्टार्क (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेला। स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
इंजरी की वजह से डीसी के लिए सीजन के शुरुआती 8 मैच नहीं खेल सके स्टार्क ने आरआर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए।
मैच के बाद स्टार्क ने आईपीएल द्वारा साझा एक वीडियो में कहा, "जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है। टीम में वापस आकर अच्छा लगा। एक सप्ताह से ग्रुप का हिस्सा हूं, इस दौरान ट्रेनिंग करना अच्छा लगा।"