Advertisement

नेपाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे बुमराह, निजी कारणों से भारत लौटे: रिपोर्ट

Jasprit Bumrah: भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को श्रीलंका के पल्लेकेल में नेपाल के खिलाफ होने वाले एशिया कप के मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह निजी कारणों से स्‍वदेश लौट आए हैं।

IANS News
By IANS News September 03, 2023 • 22:00 PM
Jasprit Bumrah set to miss Nepal game, flies back to India for personal reasons: Report
Jasprit Bumrah set to miss Nepal game, flies back to India for personal reasons: Report (Image Source: IANS)
Advertisement

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को नेपाल के खिलाफ श्रीलंका के पल्लेकेले में होने वाले एशिया कप 2023 मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए मुंबई लौट आए हैं। टीम सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन श्रीलंका से ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि निजी कारणों से रविवार को बुमराह भारत वापस आ गए।

Trending


बुमराह और उनकी पत्‍नी संजना अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और रिपोर्टों में कहा गया है कि तेज गेंदबाज पत्‍नी के साथ रहने के लिए वापस मुंबई आ गए हैं।

उम्मीद है कि बुमराह कुछ दिनों के बाद श्रीलंका लौटेंगे और ग्रुप 4 चरण के मैचों के लिए उपलब्ध होंगे।

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "हां, वह (एशिया कप के सुपर फोर चरण के लिए समय पर) वापस आएंगे।"

नेपाल के खिलाफ मैच में उनकी जगह मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।


Cricket Scorecard

Advertisement