KL Rahul Amazing Catch in Slip durin Ranji Trophy Final: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक (Jammu and Kashmir vs Karnataka) के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जा रहा है जिसमें जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी स्थिति काफी मज़बूत कर ली है। दूसरे दिन तीसरे सेशन तक पारस डोगरा की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 479 रन बना लिए हैं जबकि अभी भी उनके पास 4 विकेट शेष हैं।
कर्नाटक के गेंदबाज दूसरे दिन भी विकेटों के लिए संघर्ष करते दिखे लेकिन स्टार खिलाड़ी केएल राहुल अपनी फील्डिंग से मेला लूटने में जरूर सफल रहे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि केएल राहुल शिखर शेट्टी की गेंद पर कन्हैया वधावन को आउट करने के लिए स्लिप पर एक गजब का कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Presence of mind
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 25, 2026
KL Rahul holds onto a brilliant catch
Updates https://t.co/G0ytZLEyNB @IDFCFIRSTBank | #RanjiTrophy pic.twitter.com/WfQpyPuur7
इस समय बेशक जम्मू-कश्मीर की टीम 500 के आंकड़े के करीब है लेकिन वो कर्नाटक की बल्लेबाजी को हल्के में लेने की भूल बिल्कुल भी नहीं करेंगे क्योंकि उनके पास भी केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो बड़ी-बड़ी पारियां खेलने में समर्थ हैं इसके अलावा उनके पास टेस्ट क्रिकेट मे तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर भी हैं ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कर्नाटक की टीम इस बड़े स्कोर को किस तरह से रिस्पोंड करती है।