SA-W vs IND-W 5th T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच सोमवार को सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। सुने लुस और कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने पहले विकेट के लिए मिलकर 8.6 ओवर में 75 रन जोड़े। लुस 23 रन बनाकर श्री चरणी का शिकार बनीं। इसके बाद ताजमिन ब्रिट्स बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह महज 2 रन बनाकर आउट हुईं। एनेरी डेर्कसेन को दीप्ति शर्मा ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।
वहीं, एनेके बॉश भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुईं। क्लोई ट्रायोन का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा और वह 10 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 12 रन ही बना सकीं। नादिन डी क्लर्क को सिर्फ एक रन के स्कोर पर रेणुका सिंह ने पवेलियन भेजा।