Mitchell Santner got angry on Bevon Jacobs Video: मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) बेहद शांत स्वभाव के हैं। वो क्रिकेट के मैदान पर दबाव की परिस्थिति में भी ठंडे दिमाग से काम करते हैं। हालांकि उन्होंने बीते शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 2nd T20) में अपना आपा खो दिया। वो लाइव मैच के दौरान बेवोन जैकब्स (Bevon Jacobs) पर गुस्सा करते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा भारतीय टीम की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल गेंदबाज़ी करने आए थे। उनकी पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने हवा में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चली गई। इस पॉजिशन पर बेवोन जैकब्स तैनात थे, जिन्होंने फील्डिंग करते समय बड़ी गलती की।
वो वैभव का आसान कैच पकड़ सकते थे, लेकिन वो गेंद को जज नहीं कर पाए और उन्होंने मौका गंवा दिया। यह मौका गंवाने से गेंदबाज ब्रेसवेल काफी निराश दिखे, जबकि मिचेल सेंटनर ने तो अपना आपा ही खो दिया। वो गुस्सा नजर आए। इसी बीच बेवोन जैकब्स ने इशारा किया कि फ्लडलाइट्स की वजह से उन्हें गेंद देखने में परेशानी हुई। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।