अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन ने जबरदस्त दिलचस्पी पैदा की है। 1 जून को होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट से पहले 650 से ज्यादा विदेशी क्रिकेटर्स ने इस टूर्नामेंट के लिए खुद को रजिस्टर किया है।
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शनिवार को एक बयान में कहा, "लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2026 के छठे सीजन के लिए 650 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। आईसीसी के सभी फुल मेंबर देशों के साथ-साथ कई एसोसिएट मेंबर देशों के खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट के लिए रजिस्टर करने वालों में शामिल हैं।"
फुल मेंबर देशों में, पाकिस्तान से सर्वाधिक 102 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसके बाद वेस्टइंडीज से 75 और साउथ अफ्रीका से 66 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया। बांग्लादेश से 48 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया, जबकि न्यूजीलैंड से 41 खिलाड़ियों ने ड्राफ्ट पूल के लिए साइन अप किया है। ऑस्ट्रेलिया से 24, इंग्लैंड से 15 और भारत से 12 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है।