'मुंबई इंडियंस को पता नहीं, लक्ष्य सेट करें या चेज करने के लिए जाएं': आकाश चोपड़ा (Image Source: IANS)
भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में पहचान के संकट से जूझ रही है। उन्हें टारगेट सेट करने और चेज करने, दोनों में निरंतरता लाने में मुश्किल हो रही है।
मुंबई की परेशानियां हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार में एक बार फिर सामने आईं, जहां बोर्ड पर 243/5 का मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद, वे हार गए। हैदराबाद ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। पिछले मैच में लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही एमआई इस बार लक्ष्य की रक्षा नहीं कर सकी। यह टीम की कमजोरियों को उजागर करता है।
चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा कि इस तरह की अलग-अलग नाकामियों ने टीम को अपनी पसंदीदा रणनीति के बारे में अनिश्चित बना दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि उनकी बल्लेबाजी इकाई लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है।