पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की सफलता के पीछे युवराज सिंह का अहम रोल रहा है। युवराज की देखरेख में प्रभसिमरन की बल्लेबाजी में काफी सुधार आया है। प्रभसिमरन का कहना है कि युवराज से उनका रिश्ता कोच या मेंटर की बजाए बड़े भाई जैसा है।
पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल 2026 में भी प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह तीन पारियों में अब तक 80 रन बना चुके हैं। गुरुवार को फ्रेंचाइजी (पंजाब किंग्स) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल राउंड टेबल बातचीत में प्रभसिमरन ने युवराज से मिली अपनी मेंटरशिप के निजी पहलू, टी20 क्रिकेट के बदलते स्वरूप और भारत ए के लिए खेलने से सीनियर टीम में जगह बनाने की उनकी उम्मीदों को कैसे बढ़ावा मिला, इस बारे में खुलकर बात की।
सवाल: टी20 क्रिकेट में स्कोरिंग रेट हर आईपीएल सीजन में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। 200 से ज्यादा का स्कोर अब आम बात हो जाने की वजह से पावरप्ले में आपकी सोच में क्या बदलाव आया है?