'भारत के लिए खेलना एकमात्र लक्ष्य, इससे बड़ा कुछ नहीं': क्रुणाल पांड्या (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का कहना है कि उनका लक्ष्य हमेशा भारत के लिए खेलना रहा है। भारतीय टीम की जर्सी पहनने से बेहतर कोई एहसास नहीं है।
आरसीबी और जीटी के बीच हुए मैच में आखिरी ओवरों में छोटी लेकिन तेज पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद क्रुणाल ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
उन्होंने कहा, "एक बार फिर नीली जर्सी में खेलने से बड़ा कुछ नहीं है। मेरा लक्ष्य हमेशा इंडिया के लिए खेलना रहा है। लेकिन फिर, मेरे नियंत्रण में क्या है? लगातार अच्छा प्रदर्शन और मैं अपनी टीम के लिए मैच कैसे जीतता हूं, इसी पर मैं फोकस करने की कोशिश करता हूं।"