पुंछ प्रीमियर लीग: नानक पैंथर्स बनी चैंपियन, फाइनल में वीकेंड वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया (Image Source: IANS)
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 'नशा मुक्त भारत अभियान' और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक महीने से जारी पुंछ प्रीमियर लीग के छठे संस्करण का खिताब नानक पैंथर्स ने जीता। फाइनल मुकाबले में नानक पैंथर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वीकेंड वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया।
खिताबी मुकाबले में नानक पैंथर्स ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीकेंड वॉरियर्स की पूरी टीम 19.3 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से नासिर खान ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली, जबकि सज्जाद शेख ने 41 रनों का योगदान दिया।
हालांकि, नानक पैंथर्स के बल्लेबाजों ने 160 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया था।