रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में गुरुवार को 8 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिनमें 2 मुकाबलों में बारिश 'विलेन' साबित हुई। आइए, ड्रॉ हुए उन सभी मुकाबलों के बारे में जानते हैं।
ओडिशा बनाम सर्विसेज: भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप-सी के इस मैच में बारिश 'विलेन' साबित हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम पहली पारी में महज 194 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में पुल्कित नागर ने 47 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके जवाब में सर्विसेज की टीम सिर्फ 12 ही ओवर खेल सकी, जिसमें उसने बगैर कोई विकेट गंवाए 40 रन बनाए।
झारखंड बनाम दिल्ली: बारिश से प्रभावित यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जिसमें कप्तान आयुष बडोनी (नाबाद 210) और सुमित माथुर (नाबाद 150) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली ने अपनी पहली पारी 515/5 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में झारखंड की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 47 ओवर खेल सकी, जिसमें 4 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए।