भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि अगले साल से विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में टीमों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
सैकिया का यह बयान कोच्चि में हुए डब्ल्यूपीएल 2027 ऑक्शन के एक दिन बाद आया है। ऑक्शन में करीब 150 खिलाड़ियों की बोली लगी, जिसमें से 25 क्रिकेटरों को पांच टीमों में जगह मिली। डब्ल्यूपीएल की शुरुआत 2023 में 5 टीमों के साथ हुई थी। लीग का अगला संस्करण 14 जनवरी से 7 फरवरी तक खेला जाएगा।
देवजीत सैकिया ने डब्ल्यूपीएल के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, "यहां लगभग 150 खिलाड़ी हैं जो मुकाबले में हैं और हमें मुश्किल से 27 को लेना था, लेकिन फिर भी बहुत सारे खिलाड़ी बाहर रह गए। इसलिए क्रिकेटरों की संख्या को देखते हुए पांच टीमें वाकई कम हैं। अगले साल से, निश्चित रूप से हमें टीमों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उन दूसरे एरिया में भी कुछ अच्छे सेशन करने होंगे, जहां हम सुधार कर सकते हैं।"