रमेश पोवार: वो भारतीय, जिन्होंने 'फ्लाइटेड' गेंदबाजी से किया बल्लेबाजों को परेशान (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार ने अपनी गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरी छाप छोड़ी है। घरेलू स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
20 मई 1978 को महाराष्ट्र में जन्मे रमेश राजाराम पोवार ने साल 1999 में फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। 2002-03 के सीजन में मुंबई को रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले इस मजबूत कद-काठी के गेंदबाज ने अपनी 'फ्लाइटेड' गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया।
2002-03 के सीजन में रमेश पोवार ने कभी भी नंबर-7 से ऊपर बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट में मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर रहे, जिन्होंने 418 रन बनाए।