मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। वानखेड़े में इस सीजन में लगातार 4 हार के बाद एमआई को जीत मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की यह सबसे बड़ी जीत थी। मैच में हार्दिक पांड्या की जगह एमआई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे। जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा की प्रशंसा की।
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, "इस सीजन में टीम कई बार मुश्किल परिस्थितियों में फंसी है। यह स्थिति नई नहीं थी। टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के बाद का समय—खासतौर पर 7 से 10 ओवर के बीच—मैच का रुख बदलने के लिए सबसे अहम होता है, और उसी दौरान टीम ने वापसी की योजना बनाई। एलएसजी एक समय मजबूत स्थिति में थी और एक समय लगभग 8-9 ओवर में उनका स्कोर 110 के आसपास था। उसके बाद गेंदबाजों ने जिम्मेदारी लेते हुए हमारी वापसी कराई।"
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि आज के दौर में 220-230 का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। कुछ दिन पहले हम 243 रन बनाकर हार गए।