सचिन तेंदुलकर बर्थडे: 'क्रिकेट के भगवान' ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग भी बधाई दे रहे हैं। फैंस के दिल में राज करने वाले सचिन ने अपने जन्मदिन का केक फैंस के बीच काटा।
सचिन ने अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ सैकड़ों फैंस के सामने केक काटा और फैंस की बधाइयों के लिए उनका शुक्रिया किया। इस अवसर पर उनके फैन के रूप में पहचान बनाने वाले सुधीर भी मौजूद थे। वह झंडा लहरा रहे थे और केक कटने के समय शंख बजा रहे थे।
सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर उनके साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी है।