केएससीए स्टेडियम में 'सुनील जोशी पवेलियन' का उद्घाटन (Image Source: IANS)
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने मंगलवार को हुबली के केएससीए स्टेडियम में सुनील जोशी पवेलियन का उद्घाटन किया। इसी के साथ राज्य और नेशनल क्रिकेट टीमों में भारत के पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर के शानदार योगदान को सराहा गया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और केएससीए चीफ वेंकटेश प्रसाद ने जम्मू-कश्मीर और 8 बार के चैंपियन कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान सुनील जोशी के नाम पर बने पवेलियन का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया।
सुनील जोशी अपनी पत्नी रवनीत के साथ यहां मौजूद थे। इस मौके पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी समारोह में शामिल हुए। उद्घाटन समारोह के दौरान जोशी भावुक नजर आए।