टेस्ट सीरीज: साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेशी टीम घोषित, अनकैप्ड महफिजुल इस्लाम को मौका (टेस्ट सीरीज: साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेशी टीम घोषित, अनकैप्ड महफिजुल इस्लाम को मौका)
बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषणा कर दी है। इसमें अनकैप्ड ओपनिंग बल्लेबाज महफिजुल इस्लाम को शामिल किया गया है, जबकि बल्लेबाज मोहम्मद नईम की चार साल बाद वापसी हुई है।
यह सीरीज 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में शुरू होगी। इसके बाद दूसरा मैच 23 नवंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।
ये दोनों बल्लेबाज मौजूदा 'नेशनल क्रिकेट लीग' में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। महफिजुल ने 10 पारियों में 672 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। वहीं, नईम ने सात पारियों में 612 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक और दो अन्य शतक शामिल हैं।