सुनील नरेन ने रचा इतिहास, आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने (Image Source: IANS)
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है। शनिवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिया है। आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।
सुनील नरेन केकेआर की तरफ से भी 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
नरेन 2012 में केकेआर से जुड़े थे और उसके बाद से लगातार इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। नरेन टीम के बड़े मैच विनर हैं। टीम को 2012, 2014 और 2024 में चैंपियन बनाने में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा है।