टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ रविवार को सालंगपुर हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी के चरणों में ट्रॉफी को रखा और उनका आशीर्वाद लिया।
टी20 विश्व कप जीतने की मन्नत पूरी होने के बाद सूर्यकुमार और गंभीर हनुमान जी को धन्यवाद देने के लिए मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर में धज्या पूजन के साथ-साथ खास रस्में निभाई गईं। सालंगपुर कष्टभंजन हनुमान जी मंदिर के संतों ने टीम इंडिया को आगे भी शानदार प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप को जीतने में सफल रही। गंभीर और सूर्यकुमार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे।