'यह जगह सेंटर-स्टेज होगी', लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू होने पर बोले ज (Image Source: IANS)
आईसीसी ने ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी के पोमोना में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू होने का स्वागत किया है। क्रिकेट 128 साल बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक से ओलंपिक खेलों में वापसी कर रहा है।
बुधवार को पोमोना के फेयरप्लेक्स ग्राउंड्स में एक ग्राउंड-ब्रेकिंग सेरेमनी हुई। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इसे क्रिकेट और दुनिया भर में फैले इसके 2.5 बिलियन फैंस के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया।
शाह ने एक बयान में कहा, "क्रिकेट के खेल के लिए यह बहुत रोमांचक समय है क्योंकि यह खुद को एक वैश्विक खेल के रूप में स्थापित करने में बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। हमारा फोकस क्रिकेट की पहुंच बढ़ाने पर रहा है और ओलंपिक मूवमेंट का हिस्सा बनना कुछ ऐसा है जो अपने साथ गर्व और सपने दोनों लाता है।"