New Delhi: IPL 2025- CSK vs RR (Image Source: IANS)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 16 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें युवा बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाया है। आइए, ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
वैभव सूर्यवंशी: राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 की 4 पारियों में 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी सलामी जोड़ी ने रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिलाई है।
सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 52 रन की पारी खेली। इसके बाद गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 31 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 78 रन की पारी खेली।