त्रिकोणीय टी20 सीरीज : रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान ने यूएई को हराया (Image Source: IANS)
त्रिकोणीय टी20 सीरीज में अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया आखिरी लीग मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद पर यूएई को 4 रन से शिकस्त दी।
यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी। फरीद अहमद की ओवर की पहली गेंद पर आसिफ खान ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर छक्का लग गया। आखिरी 4 गेंद पर 7 रन चाहिए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन बने। आखिरी 3 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। यहां मैच यूएई के हाथ में था। लेकिन, ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। फरीद अहमद ने आसिफ को विकेटकीपर गुरबाज के हाथों आउट करा दिया और अफगानिस्तान को 4 रन से जीत दिला दी।
यूएई एक जीता हुआ मैच हार गई। आसिफ खान ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए।