अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल, जानिए कौन होंगे ऑन-फील्ड अंपायर? (Image Source: IANS)
लुबाबालो गकुमा और शॉन हैग को आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए ऑन-फील्ड अंपायर नियुक्त किया गया है। गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इसकी घोषणा की है। खिताबी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका के रहने वाले गकुमा बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 18 रन की जीत और पाकिस्तान पर सुपर सिक्स जीत के साथ-साथ बांग्लादेश पर इंग्लैंड की सात विकेट की जीत में अंपायर रह चुके हैं।
न्यूजीलैंड के हैग ने अफगानिस्तान के विरुद्ध भारत की सेमीफाइनल जीत में अंपायरिंग की थी, लेकिन टूर्नामेंट में इंग्लैंड के किसी गेम में अभी तक अंपायरिंग नहीं की है। जहिद बसरथ थर्ड अंपायर होंगे, जबकि मसुदुर मुकुल फोर्थ अंपायर होंगे, और ग्रीम ला ब्रूय मैच रेफरी होंगे।