BAN vs SL 2nd Test: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, जिसके साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। नाबाद दोहरा शतक जड़ने वाले तौहीद हिरदॉय मुकाबले के हीरो बने।
वेस्टइंडीज ने ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद बांग्लादेश को सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना था, लेकिन मेजबान टीम ऐसा करने में नाकाम रही।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 356 रन बनाए। इस दौरान आमिर जंगू ने 2 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 133 रन की पारी खेली, जबकि केविन विकहम ने 61 रन का योगदान टीम के खेमे में दिया। विपक्षी खेमे से हसन महमूद ने सर्वाधिक 6 विकेट निकाले। तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को 2-2 विकेट हाथ लगे।