PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन सिर्फ 67.2 ओवरों का खेल हो सका, जिसमें मेजबान टीम ने 5 विकेट खोकर 281 रन बनाए। खराब रोशनी के चलते जल्द ही दिन की समाप्ति कर दी गई। इस बीच चार पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े।
रावलपिंडी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को अजान ओवैस और तैय्यब आरिफ की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 86 रन जुटाए। ओवैस 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद टीम ने तैय्यब का विकेट भी खो दिया, जो 51 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए।
पाकिस्तान को 90 के स्कोर तक 2 झटके लग गए थे। यहां से कप्तान बाबर आजम ने मोहम्मद ताहा के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। बाबर 7 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए।