वीनू मांकड़ : 1 से लेकर 11 तक, हर क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर (Image Source: IANS)
वीनू मांकड़ को भारतीय क्रिकेट इतिहास का श्रेष्ठ ऑलराउंडर माना जाता है। टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए उनका योगदान असाधारण रहा है। मांकड़ भारतीय टीम की पहली टेस्ट विजय के हीरो रहे थे।
वीनू मांकड़ का जन्म 12 अप्रैल 1917 को जामनगर, गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम मुलवंतराय हिम्मतलाल 'वीनू' मांकड़ था। दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर मांकड़ ने जून 1946 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था।
भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। टेस्ट में पहली जीत हासिल करने में टीम इंडिया को 20 साल लग गए। 1952 में भारतीय टीम ने अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की थी और इसके हीरो वीनू मांकड़ रहे थे।