गुजरात टाइटन्स से भिड़ंत से पहले प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Image Source: IANS)
भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं।
कपल को सोमवार को प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज में राधा नाम की भक्ति में डूबा देखा गया। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और साथ ही सत्संग और एकांतिक वार्ता का भी हिस्सा रहे।
इस मौके पर कपल का बहुत ही सादगी भरा रूप दिखा। अनुष्का ने ऑफ-व्हाइट सूट और माथे पर ऊर्ध्वपुण्ड्र तिलक धारण कर रखा है। विराट भी गले में तुलसी की माला धारण कर 'राधा' नाम की भक्ति में डूबे दिख रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का बीते कई सालों से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आ रहे हैं। आखिरी बार वे 17 फरवरी को केली कुंज आश्रम में दर्शन के लिए पहुंचे थे।