क्या इस सीजन टूटेगा आईपीएल 2024 में बने शतकों का रिकॉर्ड? (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया था। इस मैच में केकेआर की तरफ से खेलते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने शतक लगाया था। मैक्कुलम ने मात्र 73 गेंदों पर 13 छक्कों और 10 चौके लगाते हुए 158 रन की पारी खेली थी।
मैक्कुलम की इस पारी ने टी20 और आईपीएल के भविष्य को पहले ही मैच में परिभाषित कर दिया था, जो साल-दर-साल और बेहतर और भव्य होता जा रहा है। मैक्कुलम के लगाए शतक के बाद आईपीएल में लगातार शतक लगे हैं।
आईपीएल 2024 लीग का 17वां सीजन था। इस सीजन में 14 शतक लगे। किसी भी सीजन में लगने वाले शतकों का यह रिकॉर्ड है। आईपीएल 2023 में लगे 12 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2024 में नया रिकॉर्ड बना था।