महिला टी20: वोल्वार्ड्ट-लुस के बीच शतकीय साझेदारी, भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने बनाई 2-0 से लीड (Image Source: IANS)
साउथ अफ्रीका ने रविवार को किंग्समीड में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के शेष मुकाबले 22, 25 और 27 अप्रैल को आयोजित होंगे।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पारी की अंतिम गेंद पर 147 के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने 2.2 ओवर में 22 रन जुटाए।
मंधाना 7 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेफाली ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।