AUS vs SA 3rd Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा है। केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 387 रन पर समाप्त हुई। टीम की ओर से रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने शानदार शतक जड़े।
शुक्रवार (30 अक्टूबर) को मुकाबले के चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने 140 रन पर 4 विकेट से अपनी दूसरी पारी को आगे बढ़ाया। रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी इंतजार कराया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 154 रन की शानदार साझेदारी की। रिकेल्टन ने 219 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए और अपना शतक पूरा किया। वहीं, मुल्डर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 221 गेंदों में 115 रन की पारी खेली।
इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों से पहले दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज मार्कस एकरमैन ने भी 80 गेंदों में 60 रन की अहम पारी खेली थी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने मुकाबले के आखिरी दिन जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रख दिया है। वहीं साउथ अफ्रीको को अगर यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करनी है तो ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट करन होगा।