WPL 2024: Champions Mumbai Indians retain Harmanpreet; Gujarat to continue with Ashleigh Gardner, Be (Image Source: IANS)
WPL 2024, Mumbai Indians: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2024 में होने वाले अगले संस्करण के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
हरमनप्रीत के अलावा, मुंबई ने डब्ल्यूपीएल 2023 की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी और पर्पल कैप प्राप्तकर्ता हेली मैथ्यूज और सीजन कीउभरती खिलाड़ी यास्तिका भाटिया के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द फाइनल नताली साइवर-ब्रंट को भी बरकरार रखा है।
मुंबई इंडियंस के 13 रिटेन खिलाड़ियों में पांच विदेशी खिलाड़ी - अमेलिया केर, इसाबेल वोंग और क्लो ट्रायोन के अलावा हेली मैथ्यूज और नताली साइवर-ब्रंट शामिल हैं।