RCB Women vs DC Women – WPL 2026 Final (Image Source: IANS)
RCB Women: दिल्ली कैपिटल्स ने बीसीए स्टेडियम में जारी विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया है। कैपिटल्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिगेज और चिनले हेनरी की तिकड़ी का अहम योगदान रहा।
गुरुवार को फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में कैपिटल्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए।
इस टीम को शेफाली और लिजेल ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.5 ओवरों में 49 रन जुटाए। शेफाली 13 गेंदों में 3 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद ली ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 रन जोड़े।