'आपका प्रदर्शन लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है,' देवजीत सैकिया ने 'नमन अवॉर्ड्स' के विजेताओं को बधा (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सोमवार को 'बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स' के सभी विजेताओं को बधाई दी। सैकिया ने कहा है कि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन, समर्पण और जुनून लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है।
देवजीत सैकिया ने इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं को बधाई। आपका प्रदर्शन, समर्पण और जुनून भारतीय क्रिकेट के स्तर को लगातार ऊपर उठा रहा है और लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है। सभी अवॉर्ड पाने वालों को और अधिक सफलता की कामना, ताकि वे भारतीय क्रिकेट को और भी ऊंचाइयों पर ले जा सकें।"
बीसीसीआई सेक्रेटरी ने पोस्ट के साथ समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "बीती शाम भारतीय क्रिकेट की सफलता और गौरव का जश्न मनाया।"