आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बांग्लादेश ने तीन पायदान की छलांग लगाई है और टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है।
बांग्लादेश को रैंकिंग में यह फायदा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली 9 विकेट की जीत से पहुंचा है। हालांकि, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह पहली बार है जब बांग्लादेश टेस्ट रैंकिंग में 9वें स्थान से ऊपर पहुंचा है। टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इसे बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है।
ऑस्ट्रेलिया से दूसरा टेस्ट एक पारी और 51 रन से हारने के बाद शांतो ने कहा, "बेशक (छठे नंबर पर पहुंचना) अच्छी खबर है। मुझे अभी इसके बारे में पता चला है। टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है। अगर हम इस टेस्ट मैच में बेहतर क्रिकेट खेल पाते तो और भी अच्छा होता।"