Advertisement

IPL 10: धोनी ने बता दिया वो हैं दुनिया के नंबर 1 फिनीशर #IPL

22 अप्रैल: आईपीएल 10 की शुरूआत से आलोचकों के निशाने पर चल रहे टीम इंडिया और पुणे सुपरजाएंट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बता दिया आज बता दिया कि वह अभी भी दुनिया के नंबर पर फिनीशर हैं। दुनिया

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 22, 2017 • 19:50 PM
IPL 10: धोनी ने बता दिया वो हैं दुनिया के नंबर 1 फिनीशर #IPL
IPL 10: धोनी ने बता दिया वो हैं दुनिया के नंबर 1 फिनीशर #IPL ()
Advertisement

22 अप्रैल: आईपीएल 10 की शुरूआत से आलोचकों के निशाने पर चल रहे टीम इंडिया और पुणे सुपरजाएंट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बता दिया आज बता दिया कि वह अभी भी दुनिया के नंबर पर फिनीशर हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर बताया कि उन्हें क्यों यह खिताब मिला है। धोनी ने मुश्किल समय में 34 गेंदों में तीन छक्के और पांच चौकों की मदद से 61 रनों की पारी खेलते हुए रोमांचक मैच में अपनी टीम पुणे को जीत दिलाई।

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Trending


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे ने अपने चार विकेट 16.1 ओवर में 121 रनों पर ही खो दिए थे। लेकिन अंत में धोनी और तिवारी ने पांचवें विकेट के लिए 3.5 ओवरों में 15.13 की औसत से 58 रनों की साझेदारी करते हुए पुणे को जीत दिलाई। अंतिम ओवर में पुणे को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी, जिसे धोनी ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ हासिल कर लिया।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने धीमी शुरुआत के बाद अंत में मोएजिज हेनरिक्स की 28 गेंदों में 55 रन और दीपक हुड्डा की 10 गेंदों में 19 रनों की तेज तर्रार पारियों के दम पर 176 रन बनाए थे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS