SLC-XI vs IND Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच खेले जा रहे वार्म-अप मुकाबले के दौरान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने ड्रेसिंग रूम की बालकनी में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के गेंदबाजी एक्शन की मजेदार नकल उतारी। जडेजा के इस एक्ट पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया इस समय श्रीलंका में वार्म-अप मुकाबला खेल रही है। भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच यह तीन दिवसीय मुकाबला 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है।
इसी दौरान भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा शनिवार को ड्रेसिंग रूम की बालकनी में कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की मजेदार नकल उतारते नजर आए। जडेजा ने कुलदीप के रन-अप से लेकर गेंद रिलीज करने के अंदाज तक को कॉपी किया। इस पूरे वाकये में सबसे दिलचस्प रिएक्शन भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का रहा। मैदान पर आमतौर पर बेहद शांत और गंभीर नजर आने वाले गंभीर भी जडेजा की इस मजेदार एक्टिंग को देखकर जोर-जोर से हंसते नजर आए। जडेजा और गंभीर के इस मजेदार पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।