Advertisement
Advertisement
Advertisement

उमेश यादव बने पिता, घर आई नन्ही मेहमान; क्रिकेटर्स दे रहे हैं बधाई

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव एक बेटी के पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी खुद इस गेंदबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दिया। उमेश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा,"इस दुनिया में आपका

Shubham Shah
By Shubham Shah January 01, 2021 • 14:40 PM
Umesh Yadav blessed with a baby girl
Umesh Yadav blessed with a baby girl (Umesh Yadav)
Advertisement

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव एक बेटी के पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी खुद इस गेंदबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दिया। उमेश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा,"इस दुनिया में आपका स्वागत है नन्हीं सी परी। बहुत खुशी है कि तुम यहां हो।"

इसके अलावा उमेश यादव ने कैप्शन में लिखा,"एक लड़की हुई है।"

Trending


उमेश यादव ने जैसे ही यह पोस्ट डाली वैसे ही उनके करीबी दोस्तों और हस्तियों ने उन्हें बधाई दिया। इसके अलावा कई क्रिकेट फैंस ने भी उमेश यादव को उनके पिता बनने पर खुशी जाहिर की।

भारतीय टीम में उनके साथी खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने लिखा, "बधाई हो।"

पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने लिखा कि,"बधाई हो! भगवान की तरफ से इस राजकुमारी को ढेर सारा आर्शीवाद।"

भारतीय टीम की स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी औए इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने लिखा, "तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूँ। दोनों को ढेर सारी बधाईयां।"

उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे से चोट के कारण वापस भारत लौट आए है और वो आखिरी दो टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उमेश ने दोनों ही टेस्ट मैचों में भारत के लिए किफायती गेंदबाजी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)


Cricket Scorecard

Advertisement