आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एमं चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो आगामी सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे।
एमएस धोनी: आईपीएल 2026 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर उतरेंगे। धोनी की उम्र 44 साल है। पिछले दो सीजन से धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे बैटिंग करने आ रहे हैं। आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह 14 मुकाबलों में 135 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 196 रन ही बना सके थे।
रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 38 साल की उम्र में खेलेंगे। रोहित के लिए पिछला सीजन बल्ले से शानदार रहा था। उन्होंने 15 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 418 रन बनाए थे।