आईपीएल 2026: एसआरएच के लिए शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे कमिंस, कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे अभिषेक-ईशान (Image Source: IANS)
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में भारत के बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती मुकाबलों में टीम की कप्तानी करने की दौड़ में हैं।
पैट कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद, पीठ के निचले हिस्से में लम्बर बोन स्ट्रेस इंजरी के कारण वह क्रिकेट मैदान से दूर हो गए हैं।
इसी चोट के चलते उन्हें एशेज के शेष मुकाबलों और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था। 'आईएएनएस' को मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी करने की दौड़ में सबसे आगे हैं।