दुनिया के टॉप 20 मशहूर खिलाड़ियों में कोहली और धोनी शामिल ()
3 जून, नई दिल्ली। ESPN ने हाल ही में दुनिया के टॉप 100 मशहूर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है जिसमें उसने केवल दो ही क्रिकेटरों को शामिल किया है। लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी कि ये दोनों खिलाड़ी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी हैं।
हालांकि इस लिस्ट विराट कोहली कैप्टन कूल एमएसधोनी से आगे हैं। विराट टॉप 10 में शामिल हैं और आठवे नंबर पर हैं जबकि महेंद्र सिंह दोनी 14वें स्थान पर हैं। पुर्तगाल और रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में नंबर वन हैं।
कोहली और धोनी के अलावा टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा तीसरी भारतीय खिलाड़ी है जिन्हें इस लिस्ट में जगह मिली है। सानिया को 41वां स्थान दिया गया है।इन टॉप 100 खिलाड़ियों का सिलेक्शन सैलरी, सोशल मीडिया पर पहुँच और गूगल पर किये गए सर्च हिस्ट्री के आधार पर किया गया है।