महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर में से एक गिना जाता है, लेकिन चेपॉक के मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार (23 मई) को धोनी अपनी टीम के लिए इनिंग को खत्म नहीं कर सके। इस मुकाबले में एमएस धोनी 2 गेंदों पर महज 1 रन बनाकर आउट हुए जिसके कारण धोनी फैंस और उनकी बेटी जीवा धोनी काफी दुखी नज़र आई।
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह पापा धोनी के आउट होने के बाद काफी दुखी नज़र आ रही हैं। क्वालीफायर मैच में धोनी को उनके पुराने दोस्त या कहें साथी खिलाड़ी मोहित शर्मा ने आउट किया। मोहित शर्मा धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। चेपॉक के मैदान पर उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है जिस वजह से वह इस ग्राउंड और पिच को काफी अच्छे से समझते हैं।
No MS Dhoni Show In His Last Game At Chepauk This Season!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 23, 2023
(Pic - IPL/Jio Cinema) pic.twitter.com/XXTncn2IJ9
सीएसके के खिलाफ मोहित ने अपने अनुभव का खूब फायदा उठाया। मोहित ने अपने कोटे के चार ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट बड़े विकेट झटके, जिसमें अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ (60) और महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। मोहित ने धोनी को 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपनी नकल गेंद पर फंसाकर आउट किया। माही बड़ा शॉट जड़ने के चक्कर में हार्दिक पांड्या को एक आसान कैच पकड़ाकर आउट हुए।
