Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी को कप्तानी से हटाना चाहता था बीसीसीआई, खुलासा !

21 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। हाल ही चीफ सिलेक्टर के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म करने वाले पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। बुधवार को संदीप पाटिल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी

Advertisement
धोनी को कप्तानी से हटाना चाहता था बीसीसीआई, खुलासा !
धोनी को कप्तानी से हटाना चाहता था बीसीसीआई, खुलासा ! ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Sep 22, 2016 • 12:11 AM

21 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। हाल ही चीफ सिलेक्टर के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म करने वाले पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। बुधवार को संदीप पाटिल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने को लेकर विचार विमर्श हुआ था लेकिन धोनी ने टेस्ट से रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया था। 
साथ ही पाटिल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है कि धोनी ने गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
September 22, 2016 • 12:11 AM

जरूर देखें- PHOTOS: क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने दोबारा शादी की, मिलिए उनकी खूबसूरत वाइफ से

Trending

टीवी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज से बातचीत में पाटिल ने कहा “ बेशक हमने इस बारे (धोनी को कप्तानी से हटाने पर) में चर्चा की थी लेकिन हमने सोचा कि इसके लिये समय सही नहीं है कि क्योंकि वर्ल्ड कप (2015) पास में है। 

उन्होंने कहा कि हमें लगा कि नए कप्तान सब चीजें ठीक करने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए। इश बात को ध्यान में रखते हुए हमनें धोनी को ही कप्तान बनाए रखने का फैसला किया। मेरे हिसाब से विराट को सही समय पर टीम की कप्तानी मिली। वह क्रिकेट के छोटे फॉर्मेटों में भी टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन इसका फैसला मफैसला नई चयनसमिति को करना होगा।

जरूर जानें- भारतीय टीम घोषित, इस दिग्गज की छुट्टी">BREAKING: पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, इस दिग्गज की छुट्टी

पाटिल ने बताया कि धोनी के टेस्ट से रिटायरमेंट से सबको चौंका दिया था क्योंकि उस समय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह जूझ रही थी। उन्होंने कहा कि वह मुश्किल सीरीज थी। मैं ये नहीं कहूंगा कि धोनी एक डूबते जहाज के कप्तान थे लेकिन चीजें भारतीय टीम के अनुकूल नहीं हो रही थी। ऐसे में टीम का सीनियर खिलाड़ी रिटायरमेंट का फैसला करता है, यह हैरान करने वाला था। लेकिन आखिर में यह उनका (धोनी) निजी फैसला था. ’’

ये भी देखिए कैसे अकेले में मस्ती करती हैं ये महिला क्रिकेटर्स, देखकर भौच्चका रह जाएगें

 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि गंभीर और युवराज को बाहर करने का फैसला पूरी तरह से सिलेक्टर्स का था। धोनी ने इसे लेकर कोई बात नहीं की थी। धोनी ने कभी इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में चुनने का कभी विरोध नहीं किया था।

Advertisement

TAGS
Advertisement