Brendon McCullum Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) मौजूदा समय में इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) के हेड कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी कोचिंग में इंग्लिश टीम ने साल 2026 के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। गौरतलब है कि अब सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हुआ है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये एक 29 सेकेंड का वीडियो है जिसमें ब्रेंडन मैकुलम अपने एक नन्हे फैन को ऑटोग्राफ देते नज़र आए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा फैन मैकुलम को देखकर उनका ऑटोग्राफ मांगने के लिए अपने पास बुलाता है जिसके बाद ब्रेंडन मैकुमल भी नन्हे फैन का दिल नहीं तोड़ते और खुद उसके पास चले जाते हैं।
खास बात ये है कि यहां वो सिर्फ अपने फैन को ऑटोग्राफ ही नहीं देते, बल्कि उससे बात भी करते हैं और हाथ भी मिलाते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि जब से ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड के हेड कोच बने हैं तब से पूरी टीम के खेलने का अंदाज़ ही बदल गया है। मैकुलम के दौर में इंग्लिश टीम फियरलेस क्रिकेट खेल रही है जिसे उन्होंने बैज़बॉल का नाम दिया है।