सनातन प्रीमियर लीग की हुई शुरुआत, मेंटॉर की भूमिका में हैं सुरेश रैना जैसे दिग्गज क्रिकेटर (Image Source: IANS)
प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने नेहरु स्टेडियम, इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) के पहले सीजन का उद्घाटन किया। इस दौरान लीग के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और हिस्सा ले रही सभी टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे।
देवकीनंदन ठाकुर ने पिच पर पूजा-अर्चना करते हुए लीग की शुरुआत की। लीग के मैच 13 से 15 मार्च तक होगा। लीग में 8 टीमें और 120 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, पीयूष चावला और मोहित शर्मा मेंटर की भूमिका में हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव भी मेंटर की भूमिका में हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा कमेंटेटर की भूमिका हैं। 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य मदनलाल लीग से बतौर कमिश्नर जुड़े हैं।