ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज महिला टीम का ऐलान,श्रीलंका से हार के बाद बड़ा फैसल (Image Source: Google)
West Indies Women vs Australia Women T20I:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ मिली 2-0 की हार के बाद टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हेली मैथ्यूज की अगुवाई वाली टीम किंग्स्टन के आर्नोस वेले क्रिकेट ग्राउंड में तीनों मैचों में नंबर 1 रैंक वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करेगी। मैथ्यूज के अलावा टीम में अनुभवी स्टेफ़नी टेलर, शेमेन कैंपबेल और डिएंड्रा डॉटिन हैं। वहीं युवा एबोनी ब्रैथवेट और जहज़ारा क्लैक्सटन भी टीम में हैं।
इस साल इंग्लैंड में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है।