वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की लीड 296 रन की हो चुकी हैं। भारत अपनी पहली पारी में अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के अर्धशतकों की मदद से 296 रन बनाने में सफल रहा था। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने में सफल रहा था।
भारत ने तीसरे दिन 38 ओवर में 5 विकेट खोकर 151 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अजिंक्य रहाणे 29(71) और केएस भरत 5(14) रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। तीसरे दिन जब भारत खेलने उतरी तो स्कॉट बोलैंड पहला ओवर लेकर आये और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर भरत को बोल्ड कर दिया। भरत अपने कल के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके।
उनके आउट होने के बाद क्रीज पर शार्दुल ठाकुर आये। रहाणे ने उनके साथ मिलकर पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। पारी का 46वां ओवर करने आये ऑस्ट्रलियाई कप्तान पैट कमिंस की आखिरी गेंद पर रहाणे ने छक्का जड़ते हुए अपने टेस्ट करियर का 26वां अर्धशतक बनाया। ये अर्धशतक से उनको जरूर आत्मविश्ववास देगा क्योंकि ये उन्होंने लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करते हुए बनाया था। दोनों ने इसके बाद लंच विकेट नहीं गिरने दिया।