मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के सेमीफाइनल में मुंबई ने अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए और अब मुंबई की कुल बढ़त 346 रन की हो गई है जबकि अभी भी नौ विकेट मुंबई के हाथ में हैं।
मुंबई के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) दूसरी पारी में अपने पहले रन के लिए तरसते हुए दिखे। मुंबई के लिए दूसरी पारी में जायसवाल के जोड़ीदार पृथ्वी शॉ ने तो विस्फोटक शुरुआत की लेकिन यशस्वी जायसवाल को अपने पहले रन के लिए 54वीं गेंद तक इंतज़ार करना पड़ा जबकि पृथ्वी ने 56 गेंदों पर अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली थी।
मज़ेदार बात ये थी कि जब 21वें ओवर में शॉ 71 गेंदों पर 64 रन बनाने के बाद आउट हुए तो उस समय भी जायसवाल का खाता नहीं खुला था। मगर जैसे ही यशस्वी ने 54वीं गेंद पर अपना पहला रन बनाया तो डगआउट में बैठे मुंबई के खिलाड़ियों ने ताली बजाकर उनकी मौज ली और यशस्वी ने भी हवा में ऐसे बल्ला उठाकर अभिवादन स्वीकार किया जैसे उन्होंने शतक पूरा कर लिया हो।
…but most importantly he got the team’s back. pic.twitter.com/ZEaQL9LzOT
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 16, 2022